Contact News Publisher
वाहन चेकिंग के दौरान गदागंज पुलिस ने 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। गदागंज थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया कि शनिवार को महामाया चौराहा ग्राम जियायक चरुहार के पास हरचंदपुर के पूरे कतिकन मजरे शोरा गंगागंज निवासी दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित गदागंज थाने में दर्ज एक मामले में फरार था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के पास एक अवैध असलहा, एक कारतूस व बाइक बरामद की गई है।




















