Contact News Publisher
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रायबरेली में प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला और डलमऊ महोत्सव-2026 का शुभारंभ हो गया. इस दौरान बनारस से आई विशेष मंडली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ भव्य गंगा आरती संपन्न कराई गई. इस दौरान पूरा घाट परिसर भक्तिमय रहा. इस ऐतिहासिक मेले के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय,सलोन विधायक अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की.





















