• Latest
  • Trending
  • All
अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचानः सीएम योगी

अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचानः सीएम योगी

August 21, 2024
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

February 21, 2026
107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

February 16, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Monday, March 16, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचानः सीएम योगी

by News Editor
August 21, 2024
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचानः सीएम योगी
516
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher
  • मुख्यमंत्री ने भाजपा के सदस्यता अभियान-2024 कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
  • बोले- ऐसी घटनाएं बताती हैं कि उत्तर प्रदेश में साजिश हो रही है
  • सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहराः सीएम
  • आमजन का विश्वास है कि भाजपा सशक्त होगी तो भारत मजबूत होगाः योगी
  • सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा-उपचुनाव में वोट मांगने आए विपक्षी दलों से पूछिए-कहां हैं एक-एक लाख
  • आरोप- कांग्रेस का पिछलग्गू बनकर कार्य कर रही समाजवादी पार्टी

कार्यकर्ताओं से कहा-हर कोई भाजपा से जुड़ना चाहता है, लोगों के बीच जाइए, संवाद बनाइए और सरकार की
योजनाओं की चर्चा कीजिए

सीएम की अपील- हर बूथ पर 200 सदस्य बनाना है

लखनऊ, 20 अगस्तः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही
समाजवादी पार्टी का 'नवाब ब्रांड' है। कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित है,
लेकिन सपा मुखिया दुष्कर्मियों व कोलकाता सरकार का बचाव कर रहे हैं। सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही
उनकी पार्टी का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में साजिश हो रही है। इसे समझने की
आवश्यकता है। सीएम ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक समाज के विपरीत कथित धर्मनिरपेक्षता की राजनीति
करने वाले दलों के स्वर भारत की मूल विचारधारा पर होने वाले हमले में नहीं निकलते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के
सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते
हुए कहा कि हमें बैकफुट पर जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि विपक्ष के कारनामों की पोल खोलने की
जरूरत है। मुख्यमंत्री कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि
इस अभियान को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाइए।

सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही पार्टी का असली चेहरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का
'नवाब ब्रांड' है। यही इनका असली चेहरा है। कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित
है, लेकिन सपा मुखिया वहां की सरकार का बचाव कर रहे हैं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में
साजिश हो रही है। इसे समझने की आवश्यकता है।

परिवार के हर सदस्य से संवाद बनाइए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर घर तक पहुंचिए और परिवार के हर सदस्यों से संवाद बनाइए। उनसे
कहिए कि उपचुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं से पूछें कि आखिर एक-एक लाख रुपये के बॉन्ड भरवाए गए थे।
वह कहां हैं। सोशल मीडिया से लेकर आमजन के बीच कांग्रेस व सपा के झूठ का पर्दाफाश कीजिए।

सक्षम नेतृत्व न होता तो अस्थिर करने में सफल होते
सीएम ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता का दृश्य श्रीलंका व बांग्लादेश में दिखा। भारतीय राजनीति में
लोकसभा चुनाव के छह माह पहले से इसकी सुगबुगाहट देखने को मिल रही थी। सोशल मीडिया पर अफवाह
फैलाई जा रही थी। यह भाजपा व हमारी विचारधारा को रोकने के षडयंत्रों की ओर इशारा करती है। यदि देश में
सक्षम नेतृत्व न होता तो वे लोग अस्थिरता पैदा करने में सफल हो गए होते। देश में राजनीतिक स्थिरता के
लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना भाजपा
सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2014 में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया
का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना। आमजन के मन में जिज्ञासा है कि भाजपा कर्मठ कार्यकर्ताओं व सक्षम
नेतृत्व के बल पर सबसे बड़ा राजनीतिक दल नहीं होता तो तय था कि 2024 में जिस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व
राष्ट्रीय स्तर के षडयंत्र हुए थे, वे सफल होकर भारत को लंबे समय तक अस्थिरता के दौर में ढकेलने का कार्य
करते।

मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला दल है भाजपा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। विरोधी
विचारधारा के लोग भी भाजपा के कैडर, अनुशासन, संगठन कार्यपद्धति व कार्यक्रम को मानते हैं। भाजपा के
पास कैडर बेस्ड पार्टी का स्ट्रक्चर है। देश में जब भी चुनौती आती है तो यह कैडर काम करता है। दल से
बढ़कर देश है, संकट के समय इस भाव के साथ भाजपा का कार्यकर्ता सेवा के लिए तैयार रहता है। कोरोना में
पीएम मोदी के आह्वान पर 'सेवा ही संगठन' के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ खड़ा रहा।
आपदा, त्रासदी, बाढ़, भूकंप आदि के समय भी संगठनात्मक ढांचा समर्पित भाव के साथ सेवा करता दिखता है।

भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है हर व्यक्ति
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। सीएम ने अपील की कि
एक मोबाइल फोन से एक ही सदस्य बनाएं। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में
अलग-अलग तबकों के बीच जाएं और लेखक, साहित्यकार, समाज सुधारक, किसान, युवा, सेवानिवृत्त सैनिक समेत
हर वर्ग को जोड़ें, सूची बनाएं। मलिन-दलित बस्तियों में जाकर पहले उनकी सुनिए, फिर अपनी कहिए। केंद्र व
राज्य की योजनाओं, रोजगार व कनेक्टिविटी से अवगत कराइए। संवाद सदस्यता अभियान के जरिए जनता से
जुड़िए। आधी आबादी भाजपा से जुड़ना चाहती है। सीएम ने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि घर-घर जाएं और
सिर्फ मुखिया से ही नहीं, बल्कि हर सदस्य से मिलें। महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं तथा युवा मोर्चा के
कार्यकर्ता युवाओं से मिलें।

पहली सितंबर से चलेगा अभियान
सीएम ने बताया कि पहली से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान चलेगा। द्वितीय चरण पहली से 15
अक्टूबर तक चलेगा और 15 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। सक्रिय सदस्य के
लिए आवश्यक होगा कि वह 100 सदस्य बनाया हो। सीएम ने कहा कि बूथशः फिजिकल वेरीफिकेशन कर सकें
तो कोई अफवाह व षडयंत्र चुनौती नहीं रह पाएगी।

सर्वसमावेशी पार्टी है भाजपा
सीएम ने कहा कि चुनाव में सपा व कांग्रेस समाज के बड़े तबके को गुमराह करने में सफल रहे। भाजपा
जातिवादी नहीं, बल्कि सर्वसमावेशी पार्टी है। हमें सर्वसमाज के पास जाना है। हमारे लिए देश प्रथम है। भाजपा
से समाज व देश को अपेक्षाएं हैं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा पर संविधान बदलने, आरक्षण
समाप्त करने का आरोप लगाने वालों को जवाब दीजिए। सीएम ने कहा कि सपा कांग्रेस का पिछलग्गू बनकर
कार्य कर रही है।

2047 तक देश को मजबूत बनाना है तो भाजपा को सशक्त बनाना होगा
सीएम योगी ने कहा कि 2047 तक भाजपा को मजबूत बनाना है तो भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाना
होगा। आमजन का विश्वास है कि भाजपा सशक्त होगी तो भारत मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत
की प्रगति देख रही है। 2004 में भारत की अर्थव्यवस्था 12वें व 2014 में 10वें नंबर पर थी। अभी पांचवें नंबर
पर है। तीन वर्ष के अंदर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। सीएम ने कहा कि देश में समाज के हर
तबके को बिना भेदभाव शासन की योजना का लाभ मिला। जाति-मजहब नहीं, बल्कि सबका साथ-सबका विकास
की भावना के साथ योजनाओं का लाभ दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री
संगठन धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश
शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी
संजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related

Share206Tweet129Share52Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In