• Latest
  • Trending
  • All
घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

August 5, 2024
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

February 21, 2026
107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

February 16, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Monday, March 16, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

by News Editor
August 5, 2024
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राज्य
0
घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं

अधिकारियों से बोले सीएम, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण

गोरखपुर, 4 अगस्त। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर
में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों
से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को सरकार संकल्पित है। हर
पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा।’ जनता
दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर
संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

रविवार सुबह बारिश की आशंका के चलते जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत
दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। इस दौरान आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 400 लोगों की
समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में महिलाओं की
संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से
सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे।
किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश
दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन
कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश
भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच
कर जवाबदेही तय की जाए। कुछ प्रकरणों पर सीएम योगी ने अफसरों को निर्देशित किया कि वे यह भी पता
लगाएं कि यदि किसी पीड़ित को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ।
हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए।

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज
में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट
की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी
जाएगी। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए जिससे उन्हें
इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री
ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को
प्रेरित किया।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। मंदिर
में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने, अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था
टेकने के बाद सीएम योगी गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने गोवंश को
खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

Related

Share205Tweet128Share51Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In