गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र मे अटौरा पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले गांव मोतीलाल का पुरवा में देर रात एक 40 साल के शख्श का बेरहमी से कत्ल हो गया। वहीं एक महिला भी घायल हुई है। जिसे अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हमला करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनाक्रम के अनुसार कल देर रात में गांव के रहने वाले दीपक नाम के युवक ने कमलेश पासी 40 वर्ष पर फंटी से हमला करके जान ले ली। घटना से पहले आरोपी दीपक ने मां ( 45 साल की अनिता ) पर भी इसी तरह से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस टीम लगा दी गई है।




















