Contact News Publisher
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का अभिनव अभियान शुरू किया है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री आवास पर भी एक पौधा लगाया।
देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में मैंने आज मुख्यमंत्री आवास पर पेड़ लगाया है। इस अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से पीएम का हृदय से आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन करता हूं। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर पौधा लगाने के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं।
सीएम की अपील- 20 जुलाई को मां के नाम लगाएं एक पौधा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि प्रदेश की आबादी के अनुसार हर व्यक्ति ‘वृक्षारोपण महाभियान’ का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए। इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में हमने 54 करोड़ पौधे भी तैयार किए हैं। इनमें पर्यावरण के लिए उपयोगी हर प्रकार के पौधे (पीपल, पाकड़, नीम, देशी आम, जामुन, अमरुद, शीशम, सागौन) आदि हैं।




















