Contact News Publisher
रायबरेली: जिले में शुक्रवार को अचानक गरज के साथ हुई बारिश के दौरान बकरी चरा रहे चार बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई. इसमें मौके पर ही एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य बच्चे झुलस गए. इस दौरान कई बकरियों की भी मौत हो गई. मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे बिंदा गांव का है. यहां चार बच्चे 13 साल का सुभाष, 15 साल का राजकुमार, 12 साल का जितेंद्र व बारह 12 साल का आयुष गांव के बाहर बकरियां चरा रहे थे. तभी बच्चों पर बिजली गिर गई, जिसमें राजकुमार की मौत हो गई.


















