• Latest
  • Trending
  • All
आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मिलेगी विकल्प चुनने की खुली छूट

आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मिलेगी विकल्प चुनने की खुली छूट

June 27, 2024
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही रीमाकान 2026 की कान्फ्रेंस

February 21, 2026
107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

107 परीक्षा केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

February 16, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Tuesday, March 17, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मिलेगी विकल्प चुनने की खुली छूट

by News Editor
June 27, 2024
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राज्य
0
आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मिलेगी विकल्प चुनने की खुली छूट
507
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

  • प्रदेश के किसी भी जनपद, संस्थान, व्यवसाय एवं पाठ्यक्रम का विकल्प चुन सकेंगे अभ्यर्थी
  • राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के निर्धारण में किया गया संशोधन
  • अभ्यर्थियों को आवंटित सीट को फ्रीज या फ्लोट करने की भी मिल सकेगी सुविधा
  • युवाओं को तकनीकी रूप से योग्य बनाने के लिए योगी सरकार ने की है पहल

लखनऊ, 26 जून। प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से योग्य बनाने के लिए योगी सरकार ने राजकीय एवं
निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को विकल्प चुनने की खुली छूट प्रदान की है। दरअसल, 2024-25
के साथ आगामी अन्य सत्रों के लिए प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में
प्रवेश प्रक्रिया को संशोधन के साथ निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार अब अभ्यर्थी अपनी स्वेच्छा से ग्रुप
ए एवं बी राजकीय व निजी आईटीआई के वरीयता क्रम में प्रदेश के किसी भी जनपद, संस्थान एवं पाठ्यक्रम
का विकल्प दे सकेंगे। पहले जो व्यवस्था थी, उसमें राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए अधिकतम 3 जनपदों,
6 संस्थानों और 10 व्यवसाय का विकल्प दे सकते थे, जबकि निजी आईटीआई के लिए यह सीमा 3 जनपदों के
अधिकतम 25 संस्थानों तक थी।

मिलेगी सीट फ्रीज और फ्लोट करने की सुविधा
प्रदेश के कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने
बताया कि संशोधित प्रवेश प्रक्रिया के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जो व्यवस्था निर्धारित की गई है
उसके अनुसार अभ्यर्थी द्वारा स्वेच्छा से ग्रुप ए एवं बी राजकीय आईटीआई व निजी आईटीआई के वरीयता
क्रम में प्रदेश के किसी भी जनपद, संस्थान, व्यवसाय एवं पाठ्यक्रम का विकल्प जोड़ने की सुविधा प्राप्त होगी।
इसी तरह, निजी आईटीआई में प्रथम एवं द्वितीय चरण में रिक्त सीटों के विरुद्ध जनपद, संस्थान, व्यवसाय
एवं पाठ्यक्रम के उच्चीकृत विकल्प को दिए जाने के लिए फ्रीज/फ्लोट की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

वरीयता सूची के तहत आवंटित की जाएगी सीट
शैक्षिक योग्यता की मेरिट के आधार पर सभी चार चरणों में ऑनलाइन सीटों के आवंटन की प्रक्रिया में भी
संशोधन किया गया है। इसके तहत अब राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रथम चरण में किसी भी ग्रुप में
सीटों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए उस ग्रुप की वरीयता सूची के क्रम में अभ्यर्थियों को सीट
आवंटित की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि अभ्यर्थी द्वारा अंकित प्रथम वरीयता के अनुसार क्या उसकी मेरिट

एवं आरक्षण वर्ग के आधार पर सीट आवंटित की जा सकती है या नहीं। यदि ऐसा नहीं है तो उसके द्वारा
वरीयता क्रम में चिह्नित अगले जनपद, संस्थान, व्यवसाय एवं पाठ्यक्रम के लिए यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी,
जब तक उसके द्वारा वरीयता क्रम में चिह्नित समस्त जनपद, संस्थान, व्यवसाय एवं पाठ्यक्रम में कोई सीट
अवांटित न हो जाए। इसके अलावा, प्रथम चरण में किसी भी ग्रुप में सीटों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ करने
के लिए ग्रुप की वरीयता सूची के क्रम में अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी।

उच्च विकल्पों में मिल सकेगा प्रवेश का अवसर
प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण में राजकीय/निजी आईटीआई में प्रथम चरण में प्रवेश लेने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को
जिन्हें अपने उच्च विकल्प के जनपद/संस्थान/व्यवसाय एवं पाठ्यक्रम नहीं प्राप्त हुए,लेकिन प्रथम चरण में कुछ
अभ्यर्थियों के प्रवेश न लेने के कारण उन्हें उनके उच्च विकल्पों में प्रवेश का अवसर मिल सकता है। हालांकि,
ऐसे अभ्यर्थी यदि अपने विकल्प में बदलाव चाहेंगे तो सीट रिक्त होने राजकीय संस्थान में प्रवेशित अभ्यर्थी को
राजकीय संस्थान में और निजी संस्थान में प्रवेशित अभ्यर्थी को निजी संस्थान में अपग्रेडेशन का अवसर प्राप्त
होगा। अपग्रेडेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सबसे पहले ऐसे अभ्यर्थियों को अलग कर दिया जाएगा जिन्हें
प्रथम चरण में कोई भी संस्थान आवंटित हुआ था। इसके बाद बाकी बची सीटों के लिए आवंटन की प्रक्रिया
पुनः प्रथम चरण के अनुसार चलाई जाएगी तथा अपग्रेडेशन सूची एवं द्वितीय चयन सूची दोबारा परिषद की
वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

पंजीकरण के बाद 4 दिन में पूर्ण होगी प्रक्रिया
द्वितीय चरण के बाद राजकीय/निजी आईटीआई में अभ्यर्थियों के उच्चीकरण की प्रक्रिया द्वितीय चरण के
अनुसार करते हुए रिक्त सीटों का विवरण तैयार कर वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा तथा अभ्यर्थियों का
पुनः विकल्प प्राप्त करते हुए पंजीकरण की कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी नया विकल्प नहीं देना
चाहता है, तो उसके प्रवेश फॉर्म में दिए गए विकल्प पर ही उसकी मेरिट के अनुसार उसे प्रथम चरण के
अनुसार जनपद/संस्थान/व्यवसाय एवं पाठ्यक्रम आवंटित कर दिया जाएगा। पंजीकरण के बाद चयन प्रक्रिया 4
दिनों में पूर्ण कर ली जाएगी तथा अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने के लिए अधिकतम 5 दिनों का समय प्रदान किया
जाएगा। तृतीय चरण में सीटों के आवंटन में केवल ऐसे अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा, जिन्हें प्रथम एवं
द्वितीय चरण में कोई सीट आवंटित नहीं हुई है। इस चरण में आवंटन के बाद शेष सीटों को अनारक्षित करते
हुए दोबारा प्रथम चरण की भांति सीट आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Related

Share203Tweet127Share51Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In