क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह का भव्य रिसेप्शन हो रहा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका के रिसेप्शन में शामिल हुए. इस दौरान क्रिकेटर ने सीएम योगी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री के अलावा कई हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका शनिवार (14 मार्च) को उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों ने 4 जून 2025 को सगाई की थी.’चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे के हुए. मसूरी स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय में दोनों की शादी हुई. इस दौरान देश के कुछ बड़े क्रिकेट स्टार इस शादी में शामिल हुए, जिनमें भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल भी इस समारोह के गवाह बने. इस दौरान मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास तौर से इंतजाम किया गया था.




















