Contact News Publisher
रायबरेली
तवाखेड़ा-रसूलपुर मार्ग पर मां अंबिका धाम के आगे सोमवार की देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार बाल-बाल बच गया।
लालपुर मजरे छतौना निवासी शिवमंगल बाइक से रसूलपुर से सोतवाखेड़ा जा रहे थे। अंबिका धाम से करीब सौ मीटर आगे उनकी बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव का कहना है कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



















