• Latest
  • Trending
  • All
यूपी में नहीं बढ़ेंगी कीमतें, बढ़ेगा आबकारी का राजस्व

यूपी में नहीं बढ़ेंगी कीमतें, बढ़ेगा आबकारी का राजस्व

December 21, 2023

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Saturday, March 21, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

यूपी में नहीं बढ़ेंगी कीमतें, बढ़ेगा आबकारी का राजस्व

पांच रुपए सस्ती मिलेगी यूपीएमएल की 42.8 डिग्री की शराब

by News Editor
December 21, 2023
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य, व्यापार
0
यूपी में नहीं बढ़ेंगी कीमतें, बढ़ेगा आबकारी का राजस्व
573
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

– योगी सरकार की नई आबकारी नीति को एक्साइज कमिश्नर ने किया स्पष्ट

– राजस्व बढ़ाने के लिए किये गये हैं कई उपाय, फिर भी नहीं बढ़ेंगी शराब की कीमतें

– 36 डिग्री यूपीएमएल की नई श्रेणी को भी किया गया है इंट्रोड्यूस

– 25 और 36 डिग्री शीरे वाली शराबों के रेट में भी नहीं हुआ है कोई परिवर्तन

– पहले ग्रेन अल्कोहल को हरियाणा और पंजाब से किया जाता था इम्पोर्ट, अब यूपी में बन रही

– देसी शराब की कैटगरी को भी नौ से घटाकार किया गया चार

– नई नीति से 2024-25 में 50 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य

लखनऊ, 21 दिसंबर। योगी सरकार की नई आबकारी नीति लागू होने के बाद प्रदेश में ना सिर्फ कंट्री मेड शराब
की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि सरकार के खजाने को भी समृद्ध किया जा सकेगा। प्रदेश के आबकारी
आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने नई आबकारी नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में कंट्री मेड शराब की
विभिन्न कैटेगरीज को संक्षिप्त करते हुए इन्हें अब केवल चार हिस्सों में बांटा गया है। पहले ये नौ श्रेणियों में
होती थीं और इनके दाम भी अलग अलग होते थे। उन्होंने बताया कि शराब की कीमतों में कमी लाने का सबसे
बड़ा कारण यूपी में ग्रेन अल्कोहल को बढ़ावा देने की नीति है। इससे प्रदेश की दूसरे राज्यों पर निर्भरता खत्म
हुई है और राजस्व को भी फायदा मिल रहा है।

दुनियाभर में ग्रेन अल्कोहल की डिमांड, अब यूपी में हो रहा उत्पादन
आबकारी आयुक्त के अनुसार सरकार शीरे वाली शराब की जगह ग्रेन (अनाज) वाली शराब को बढ़ावा दे रही है।
दुनियाभर में ग्रेन अल्कोहल को सबसे ज्यादा क्वालिटी युक्त माना जाता है। पहले हमें ग्रेन अल्कोहल को
पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से इम्पोर्ट करना पड़ता था, वहीं अब इनका निर्माण प्रदेश में ही हो रहा है। ऐसे
में इम्पोर्ट ड्यूटी तो बच ही रही है, जीएसटी में भी कमी आई है, साथ ही लाइसेंस फीस का भी 254 रुपए प्रति

बल्क लीटर निर्धारण करने से सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके अलावा मिनिमम गारंटी कोटा और
मिनिमम गारंटी रेवेन्यू में 10 प्रतिशत का इजाफा करने से 2024-25 में 50 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व
प्राप्त करने का लक्ष्य है। बावजूद इसके शराब के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, बल्कि ग्रेन अल्कोहल और
यूपीएमल की शराब की 42.8 डिग्री वाली मदिरा पहले जहां 90 रुपए की मिलती थी उसके दाम घटकर 85
रुपए हो जाएंगे। वहीं यूपीएमएल की शराब में 36 डिग्री वाली मदिरा नई श्रेणी के रूप में जोड़ी गई है, जिसकी
कीमत को 75 रुपए रखी गई है। इसके अलावा शीरे वाली शराब को भी केवल दो कैटेगरी में रखा गया है।
इसमें 25 डिग्री की कीमत 50 रुपए और 36 डिग्री की कीमत 70 रुपए रखी गयी है। इनकी दरों में भी कोई
बदलाव नहीं हुआ है। इसके साथ ही पहली बार यूपीएमएल की शराबों को ग्लास के साथ साथ टेट्रा पैक में भी
उपलब्ध कराया जाएगा।

दुनियाभर के टॉप ब्रांड स्थापित कर सकेंगे यूपी में फ्रेंचाइजी
उन्होंने बताया कि राजस्व वृद्धि के लिए पहली बार हम फ्रेंचाइजी फी भी लेकर आए हैं, जिससे दुनियाभर के
टॉप ब्रांड यूपी की डिस्टलरीज के साथ फ्रेंचाइजी स्थापित कर सकें। आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में अगर
किसी ब्रांड की डिमांड बढ़ती है एवं आसवानियों की कैपेसिटी खत्म हो गई हो तब एक साल के लिए उन्हें
दोगुना लाइसेंस फीस के साथ बाहर से मदिरा खरीद कर बॉटलिंग बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। इससे प्रदेश
का राजस्व तो बढ़ेगा ही, बॉटलर्स/आस्वकों को भी नई डिस्टलरी लगाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बियर
एक्सपोर्ट फीस को भी 50 पैसे प्रतिलीटर कम किया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश को बियर एक्सपोर्ट के मामले में
और मजबूत स्थिति में लाया जा सके।

सड़क पर नहीं, अब परमिट रूम में पी सकेंगे बियर
इसके साथ ही प्रचलित व्यवस्था के प्राविधानों में दुरुपयोग रोकने के भी तमाम प्रयास किये गये हैं। इनमें बीयर
की दुकानों के पास 100 स्क्वायर फीट के स्थान को परमिट रूम के तौर पर डेवलप किया जा सकेगा। इसकी
परमिशन लेने 5 हजार रुपए सालाना शुल्क होगी। परमिट रूम का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि ठंडी बियर को
बियर की दुकानों के पास ही पीने की सुविधा मिल सकेगी। इससे सड़क पर या कहीं कोने में अवैध रूप से
बीयर पीने से होने वाली असुविधा और कई बार सड़क पर छेड़खानी, मारपीट जैसे अपराधों और अन्य
असुविधाजनक स्थिति से बचा जा सकेगा।

Related

Share229Tweet143Share57Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In