• Latest
  • Trending
  • All
विकास में बैरियर बनने वालों को बेनकाब कर रही सरकार : सीएम योगी

विकास में बैरियर बनने वालों को बेनकाब कर रही सरकार : सीएम योगी

September 18, 2023

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Sunday, March 22, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

विकास में बैरियर बनने वालों को बेनकाब कर रही सरकार : सीएम योगी

by News Editor
September 18, 2023
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
विकास में बैरियर बनने वालों को बेनकाब कर रही सरकार : सीएम योगी
531
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

विकास और लोक कल्याण को समर्पित है सरकार : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने दी 343 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं की सौगात

कानून संरक्षण के लिए, सेंध लगाने की इजाजत किसी को नहीं : मुख्यमंत्री

गोरखपुर, 18 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार विकास, लोक कल्याण व बिना भेदभाव
सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित और समर्पित है। सरकार के साथ यदि नागरिक
भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे तो विकास कार्यों में बैरियर बनने वाले स्वतः बेनकाब होते दिखेंगे।
विकास की परियोजनाओं में बैरियर बनने वालों को बेनकाब करने का काम सरकार भी तेजी से कर रही है।

सीएम योगी रविवार को मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में 343 करोड़ रुपये की विकास
परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने
विकास व जनकल्याण के लिए सुदृढ़ कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून संरक्षण के लिए है
लेकिन कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करने की इजाजत किसी को नहीं है। कानून
सुरक्षा के लिए है लेकिन यदि किसी ने बहन-बेटी के साथ छेड़खानी की अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार
यमराज कर रहे होंगे।

विकास कार्यों में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता को दृष्टिकोण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में
किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी कार्यदायी
संस्था हो, उसे मानक व गुणवत्ता के साथ विकास कार्य करने को प्रतिबद्ध होना होगा।

विकास ही गोरखपुर और यूपी की पहचान
सीएम योगी ने कहा कि आज विकास ही गोरखपुर और उत्तर प्रदेश की पहचान है। छह वर्ष पूर्व प्रदेश में
गोरखपुर की और देश मे उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा क्या थी, पहचान क्या थी, विकास की क्या स्थिति
थी, यह सबको पता है। पीएम मोदी के मगर्दर्शन में विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश और गोरखपुर ने विकास से

अपनी नई पहचान बनाई है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान देश में विकास, सुशासन और बेहतरीन कानून
व्यवस्था की है। यहां दशकों से लंबित परियोजनाएं पूरी हो रही हैं।

गोरखपुर के पास कश्मीर से बेहतरीन झील
सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बंद पड़े खाद कारखाना के स्थान पर नए
कारखाना की स्थापना, एम्स आदि के साथ रामगढ़ताल के कायाकल्प का भी उल्लेख किया। कहा कि जम्मू
कश्मीर से बेहतरीन झील गोरखपुर में है, रामगढ़ताल के रूप में। यह नई पहचान बनकर देश-दुनिया को
आकर्षित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर विकास की एक नई सोच दे रहा है। आज जिस रामलीला
मैदान में यह कार्यक्रम हो रहा है उस पर छह साल पहले कब्जा हो रहा था। आज इसका भव्य मंच अनेक
कार्यक्रम का साक्षी बनता है। उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर से 14 फ्लाइट की सुविधा है। ऐसा नहीं होता तो
आज बारिश के चलते लखनऊ से यहां आना संभव नहीं हो पाता और कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ता।

स्कूल-कॉलेजों का हो रहा कायाकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों का जीडीए व नगर निगम के सहयोग
से कायाकल्प कराया जा रहा है। उन्हें हाई क्लास पब्लिक स्कूल जैसा बनाने का कार्य हो रहा है। इसी तरह
इंटर कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि
गोरखपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज है तो साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बन रहा है। सहजनवा में अटल आवासीय
विद्यालय बन गया है। फर्टिलाइजर कैम्पस में सैनिक स्कूल बन रहा है। यही नहीं, यह चार विश्वविद्यालय
वाला शहर भी है।

हर बार गीडा में नई फैक्ट्री का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हो रहे औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि गोरखपुर नए निवेश व नए
उद्योग के केंद्र के रूप में भी आगे बढ़ा है। 'हर बार गीडा में एक नई फैक्ट्री का उद्घाटन करके जाता हूं। हर
फ़ैक्ट्री दो से ढाई हजार लोगों के रोजगार का माध्यम बनती है। उद्योगों की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने
कहा कि पिपराइच में दोबारा चीनी मिल लग चुकी है, बंद पड़ा खाद कारखाना का फिर से चलने लगा है।

स्वच्छ व सुंदर गोरखपुर बनाने का संकल्प लें नागरिक
सीएम योगी ने सभी लोगों से अपील की अपने नागरिक दायित्व को समझते हुए स्वच्छ व सुंदर गोरखपुर
बनाने का संकल्प लें। मोहल्ले में सड़क या नाली में कूड़ा न डालें। किसी भी सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान न
पहुंचने दें, उसका संरक्षण करें।

विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिन पर दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। साथ ही
गोरखपुरवासियों और प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते
हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

सिर्फ जनता के बारे में सोचते हैं मोदी-योगी: रविकिशन
लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी और
सीएम योगी जैसे लोग सदियों में अवतरित होते हैं। दोनों नेतृत्वकर्ता निस्वार्थ त्यागी हैं जो सिर्फ जनता के बारे
में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी और गोरखपुर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। इस
अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल,
एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष
राजेश गुप्ता, पार्षद पवन त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लाभार्थियों व सफाईकर्मियों का सीएम ने किया सम्मान
समारोह के मंच से मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को उपहार किट देकर सम्मानित किया। साथ ही
उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री
आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रतीकात्मक चाबी, चेक आदि
वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम की सहभागिता वाले इंडियन स्वच्छता लीग के टीशर्ट का
विमोचन किया। नगर निगम की तरफ से उन्हें इस लीग का कैप व टीशर्ट भेंट किया गया।

35 परियोजनाओं का लोकार्पण व 41 का हुआ शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने
निर्माण इकाई जल निगम नगरीय की 193 करोड़ 69 लाख 70 हजार रुपये की 2, यूपीआरएनएस प्रथम की 4
करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपये की 3 और नगर निगम की 19 करोड़ 8 लाख 19 हजार रुपये की 30 विकास
परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 24 करोड़ 40 हजार रुपये की 5, यूपी
प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन की 20 करोड़ 43 लाख की 1, यूपीआरएनएस प्रथम की 22 करोड़ 58 लाख की 4, नगर
निकाय की 4 करोड़ 23 लाख 45 हजार की 8, लोक निर्माण विभाग खंड तीन की 19 करोड़ 77 लाख 53 हजार
की 1, डूडा की 2 करोड़ 43 लाख 44 हजार रुपये की 19, और सीएण्डडीएस यूनिट 19 की 31 करोड़ 94 लाख
95 हजार रुपये की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन सभी परियोजनाओं में सड़क, नाली, सीवरेज
मैनेजमेंट, जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ ट्रामा सेंटर, विरासत के सम्मान के लिए 20.43 करोड़
की लागत से गौरव संग्रहालय, शहर के व्यस्त इलाके घंटाघर में जाम से निजात दिलाने के लिए 27.53 करोड़
रुपये की लागत वाले बंधू सिंह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स व मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास भी शामिल है।

Related

Share212Tweet133Share53Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In