• Latest
  • Trending
  • All
हाईस्कूल-इंटर के स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाएगी योगी सरकार

राशन की दुकानों तक पहुंचना होगा आसान, गलियों की बजाए सुगम स्थलों पर होंगी दुकानें

June 30, 2023

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Sunday, March 22, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

राशन की दुकानों तक पहुंचना होगा आसान, गलियों की बजाए सुगम स्थलों पर होंगी दुकानें

आम जनता के साथ खाद्यान्न वाहनों की सुविधा को देखते हुए योगी सरकार ने जारी किया आदेश

by News Editor
June 30, 2023
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
हाईस्कूल-इंटर के स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाएगी योगी सरकार
525
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

-मनरेगा के अंतर्गत फूड ग्रेन स्टोरेज का निर्माण कर उनका उपयोग

उचित दर दुकानों के रूप में कर सकती है सरकार

-बरेली संभाग द्वारा विकसित कराए गए मॉड्यूल के आधार पर हो

सकती है सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित दर दुकानों के निर्माण

की कार्यवाही

लखनऊ, । तंग संकरी गलियों में सरकारी राशन की दुकानों

तक खाद्यान्न पहुंचने में होने वाली समस्या के साथ ही आम जनता

को होने वाली दुश्वारियों का संज्ञान लेते हुए योगी सरकार ने

महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने ऐसी दुकानों को सुगम स्थलों

में नई दुकानों में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है। इन दुकानों

तक आम लोगों की पहुंच आसान करने के साथ ही खाद्यान्न ले

जाने वाले वाहन भी दुकानों तक सीधे पहुंच सकें, इसके लिए

मंडलायुक्त बरेली व संभागीय खाद्य नियंत्रक, बरेली संभाग द्वारा

विकसित कराए गए मॉड्यूल के आधार पर दुकानों को विकसित किए

जाने का सुझाव दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खाद्य

सुरक्षा अधिनियम 2013 की धारा 24(2)(ए) में यह व्यवस्था दी गई है

कि प्रदेश सरकार सब्सिडाइज्ड दरों पर खाद्यान्न केंद्र सरकार के

नियत गोदामों से प्राप्त कर अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से उचित

दर की दुकानों (राशन दुकानों) तक डोर स्टेप डिलीवरी कराएगी।

संकरी गलियों में दुकानें होने से आ रही समस्या के दृष्टिगत यह

निर्णय लिया गया है।

पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवनों के नजदीक होंगी दुकानें

खाद्यान्न के डोर स्टेप डिलीवरी के सिंगल स्टेज व्यवस्था के अंतर्गत

खाद्यान्न के वाहनों का उचित दर दुकान तक सुगमतापूर्वक पहुंचना

अत्यंत आवश्यक है, लेकिन उचित दर विक्रेताओं की दुकानें संकरी

गलियों में अवस्थित होने के कारण खाद्यान्न के वाहन सुगमतापूर्वक

नहीं पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही आम जन-मानस को खाद्यान्न

प्राप्त करने के लिए दुकान तक पहुंचने में कठिनाई होती है। ऐसी

स्थिति में पूर्व में जारी आदेश में ये व्यवस्था दी गई है कि ग्रामीण

क्षेत्रों में ग्राम सभाएं तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत, नगर पालिका

परिषद, नगर निगम अपने आर्थिक स्रोतों, मनरेगा आदि योजनाओं से

राशन की दुकानों का निर्माण करेंगे। ये निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में

यथासंभव पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों के

नजदीक स्थान की उपलब्धता के आधार पर किए जाने चाहिए।

फूड ग्रेन स्टोरेज का भी किया जा सकता है उपयोग

आदेश में ये भी कहा गया है कि सचिव, भारत सरकार उपभोक्ता

मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास

मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय

खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के कार्यान्वयन के लिए फूड ग्रेन

स्टोरेज के निर्माण का कार्य मनरेगा के अंतर्गत अनुमन्य है। अतः

राज्य सरकार मनरेगा के अंतर्गत फूड ग्रेन स्टोरेज का निर्माण कर

उनका उपयोग उचित दर दुकानों के रूप में कर सकती है। ऐसे भवनों

का निर्माण केवल सरकारी भूमि पर किया जाएगा। उचित दर दुकानों

की व्यवहार्यता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उचित दर दुकानों

के माध्यम से विद्युत देयकों का भुगतान, सीएससी सेवाएं, पीएम

वाणी के अंतर्गत ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम जन

मानस की रोजमर्रा की आवश्यकता की वस्तुओं के बिक्री की भी

अनुमति प्रदान की गई है।

समस्त ब्लाकों में किया जाएगा निर्माण

संयुक्त सचिव संत लाल द्वारा सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों

को प्रेषित आदेश के अनुसार, निर्मित की जाने वाली उचित दर दुकानों

का मानक निश्चित न होने के कारण जनपदों में संबंधित प्राधिकारियों

द्वारा इनका निर्माण सुनिश्चित नहीं कराया जा पा रहा है। ऐसे में

मंडलायुक्त बरेली व संभागीय खाद्य नियंत्रक, बरेली संभाग द्वारा

विकसित कराए गए मॉड्यूल को आधार बनाते हुए सार्वजनिक वितरण

प्रणाली की उचित दर दुकानों के निर्माण की कार्यवाही की जा सकती

है। दुकानों की प्रस्तावित डिजाइन, ले-आउट व स्थान के चयन के

संबंध में संबंधित जिलाधिकारी स्वयं के स्तर पर निर्णय लेते हुए

आवश्यक कार्यवाही कराएंगे। मॉड्यूल के अनुसार निर्मित उचित दर

दुकान का कुल क्षेत्रफल लगभग 484 वर्ग फीट होगा। उचित दर दुकान

का निर्माण एक वृहद कक्ष में किया जाएगा, जिसमें दुकान तथा

सीएससी के लिए अलग-अलग स्थान होगा। दुकान के समक्ष एक 24

फीट x 04 फीट का बरामदा भी होगा, जोकि उचित दर विक्रेताओं के

लिए वेटिंग हाल के रूप में रहेगा। बरामदे में तीन स्थानों पर नोटिस

बोर्ड तथा एक स्थान पर सूक्ष्म वृक्षारोपण के लिए जगह सम्मिलित

है। नवीन उचित दर दुकानों का निर्माण सबसे पहले प्रदेश के समस्त

ब्लाकों में किया जाएगा। इसके बाद भारत सरकार के निर्देशानुसार

प्रत्येक जनपद में 75 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।

Related

Share210Tweet131Share53Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In