फिरोजाबाद (Firozabad) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जसराना के गांव स्यौंडा में एक ग्रामीण ने बेटे के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद पति ने पत्नी के शव को जला दिया. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक शव पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था. पुलिस ने मृतका की बेटी भारती की तहरीर पर पति सुरेंद्र और बेटे मुचकेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
दरअसल, फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव स्यौंडा में एक बेटी ने पिता सुरेंद्र सिंह और भाई मुचकेंद्र पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया है और उसका कहना है कि उसकी मां का शव हत्या करने के बाद शव को बिटोरा में रखकर जला दिया. औरंगाबाद निवासी उसकी बेटी भारती मौके पर पहुंची.



















