• Latest
  • Trending
  • All
मुख्यमंत्री योगी ने ग्रेटर नोएडा को दी 1670 करोड़ की सौगात, अब घरों में आएगा गंगाजल

मुख्यमंत्री योगी ने ग्रेटर नोएडा को दी 1670 करोड़ की सौगात, अब घरों में आएगा गंगाजल

November 1, 2022

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: टेमासेक ने यूपी में निवेश की जताई रुचि

February 23, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Monday, March 23, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

मुख्यमंत्री योगी ने ग्रेटर नोएडा को दी 1670 करोड़ की सौगात, अब घरों में आएगा गंगाजल

- पिछले साढ़े 5 वर्षों में मेट्रो से लेकर एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की हुई शुरुआतः योगी आदित्यनाथ

by News Editor
November 1, 2022
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
मुख्यमंत्री योगी ने ग्रेटर नोएडा को दी 1670 करोड़ की सौगात, अब घरों में आएगा गंगाजल
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

– मुख्यमंत्री ने कहा, साढ़े 5 वर्ष पहले माफिया की चपेट में था ये पूरा क्षेत्र

लखनऊ, 1 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा को गंगाजल परियोजना समेत
1670 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-4 में मुख्यमंत्री ने इन
परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 85 क्यूसेक की गंगाजल परियोजना की शुरुआत होने के बाद
घरों में स्वच्छ पीने योग्य जल की आपूर्ति संभव होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा
कि गौतमबुद्धनगर देश ही नहीं, विदेश में भी निवेश का सबसे अच्छा गंतव्य बन रहा है। पिछले साढ़े 5 वर्षों
में यहां नई-नई चीजें आई हैं। मेट्रो यहां प्रारंभ हुई, एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है, फिल्म
सिटी यहां बनने जा रही है, मेडिकल डिवाइस पार्क बनने जा रहा है और भी कई योजनाएं जल्द यहां आने जा
रही हैं। ये क्षेत्र लाखों नौजवानों के लिए रोजगार, लाखों परिवारों को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने की ओर
बढ़ रहा है। निवेश के नए क्षेत्र यहां बन रहे हैं। पहले हम केवल आईटी और आईटीएमएस में निवेश देखते थे,
लेकिन अब मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट के हब के रूप मल्टी मॉडल लॉजिस्टक हब के रूप में भी ये क्षेत्र तेजी से
आगे बढ़ रहा है। इन्हीं में से कुछ योजनाओं का लोकार्पण हुआ है।

गंगा मइया खुद स्वच्छ जल देने घर आ रही हैं
मुख्यमंत्री ने कहा, अब तक लोग गंगा स्नान करने जाते थे, लेकिन अब गंगा मइया खुद लोगों के घर तक
स्वच्छ जल देने आ गई हैं। 85 क्यूसेक गंगा जल यहां उपलब्ध होने जा रहा है। यहां पर 176 किमी.
पाइपलाइन का नेटवर्क बिछाया गया है, 5 एकड़ में 19 रिजर्व वायर का निर्माण हुआ। इस पर 376 करोड़ रुपए
की धनराशि व्यय हुई। 4 लाख लोग इसके माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कर पाएंगे।यहां पर 28 आवासीय
सेक्टर में यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं और मार्च 2023 तक 38 आवासीय सेक्टर तक विशुद्ध गंगाजल की
आपूर्ति करने वाले हैं। विकास में जो लोग बैरियर बनते थे, उन्होंने यहां भी कोताही नहीं छोड़ी थी। हमने पहले
ही बोला था कि किसान को जो समस्या होगी हम बातचीत से निदान करेंगे। किसानों के साथ, युवाओं के साथ,
यहां काम करने वाले मजदूरों के साथ हम संवाद करेंगे और जो माफिया प्रवृति के तत्व हैं, उनके साथ कठोरता
से बर्ताव करेंगे। वर्षों से लंबित योजनाओं को लागू करने में इतने वर्ष इसलिए लगे कि कुछ लोग इसमें रोड़ा
अटकाते थे। उन सभी रोड़ों को हटाते हुए 85 क्यूसेक शुद्ध गंगा जल आपको उपलब्ध हो रहा है। इस कार्य को
हम एक समय सीमा में पूरा करेंगे।

माफिया की चपेट में था गौतमबुद्धनगर
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि साढ़े 5 वर्ष पहले ये पूरा क्षेत्र मुख्यमंत्रियों के लिए अभिशप्त माना
जाता था, ये पूरा क्षेत्र विकास की योजनाओं में गिद्ध दृष्टि लगाए हुए माफिया की चपेट में थे जो यहां किसानों
का एक ओर शोषण करते थे तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के नौजवानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते थे
और अथॉरिटी से जुड़ी हुई धनराशि का दुरुपयोग करते थे। यहां की औद्योगिक इकाइयां यहां से पलायन कर
रही थीं। पिछले साढ़े पांच वर्षों में गौतमबुद्धनगर की तस्वीर बदली है। इसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय
सहभागिता, पुलिस और प्रशासन ने एक टीम के रूप में परिणाम देना प्रारंभ किया तो यहां उत्तर भारत के पहला
डाटा सेंटर का भी लोकार्पण हुआ। ये डिजिटल इंडिया के मूर्तरूप और उसकी आने वाली चुनौतियों के लिए एक
नई शुरुआत है। पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले टेलीकॉम सेक्टर में 5जी का शुभारंभ किया। ये 5जी जिस स्पीड
से इंटरनेट की सेवाएं प्रदान करेगा, ये जीवन की बदलती नई तस्वीर है, इसकी स्पीड के साथ हम चल सकें,
आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रह सके, यहां के डाटा को हम यहां के विकास के साथ जोड़ सकें, इस दृष्टि से उत्तर
प्रदेश और खासतौर पर गौतमबुद्धनगर डाटा सेंटर के एक नए हब के रूप में विकसित हो रहा है।

बेईमानी में डूबी थी पॉलिटिकल लीडरशिप
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की खामियों को इंगित करते हुए कहा कि अगर पिछली सरकारें होतीं तो ये डाटा
सेंटर यहां कभी नहीं लग पाता। ये कमजोरी अथॉरिटी की नहीं, पॉलिटिकल लीडरशिप की थी, जो स्वयं बेईमानी
में डूबी हुई थी। यहां पर कोई भी सुरक्षित नहीं था, कार्य समयबद्ध ढंग से नहीं हो पाता था, आखिर अपनी पूंजी
और स्वयं की सुरक्षा को दांव पर लगाते हुए कोई निवेशक कैसे आता। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। ये न
केवल गौतमबुद्धनगर के प्रत्येक नागरिक की बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की तकदीर को बदलती हुई दिखाई दे रही
है। ये बदलती हुई तकदीर आज हम सबके सामने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर को प्रस्तुत करती
है, जिस पर हर प्रदेशवासी गौरव की अनुभूति कर रहा है।

उत्तर प्रदेश से खत्म हुआ संगठित अपराध
सीएम ने कहा, कभी जेवर क्षेत्र अपराध के गढ़ के रूप में जाना जाता था। जुलाई 2017 में यहां वीभत्स कांड
हुआ था, जिससे पूरी मानवता दहल उठी थी। तब मैंने कहा था कि इन माफियाओं, दुष्कर्मियों को सबक सिखाना
होगा। हमने तब अपनी कार्रवाई प्रारंभ की थी। तब हमने अपनी इच्छाशक्ति से इनके खिलाफ लड़ना प्रारंभ
किया था। कार्रवाई आगे बढ़ी और आज उत्तर प्रदेश से संगठित अपराध खत्म हुआ है। उत्तर प्रदेश से माफिया
जो कभी प्रदेश की व्यवस्था के सरपरस्त हुआ करते थे, व्यवस्था का संचालन करते थे, उनके बगैर सत्ता का पत्ता
नहीं हिलता था, आज वे जेलों में सड़ रहे हैं, गिड़गिड़ा रहे हैं। ये यहां के युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लगाते थे,
आज आपके आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश के अंदर पीएम मोदी के आह्वान पर जो सरकार बनी है, वह इन पर ग्रहण
लगाने का कार्य कर रही है।

स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा से बना वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर

सीएम योगी ने कहा कि आज यहां ढेर सारी विकास की योजनाएं आई हैं। तीनों अथॉरिटी में एक स्वस्थ
प्रतिस्पर्द्धा प्रारंभ हुई है। देश के अंदर वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर आपको कहीं जाकर देखना है तो नोएडा, ग्रेटर
नोएडा, यमुना अथॉरिटी के पास आकर देख सकते हैं। आप प्रदेश के बाहर निकलेंगे तो उत्तर प्रदेश की साफ,
चौड़ी और जगमगाती सड़कें आपको याद आएंगी। सभी लोग जब मिलकर एक दिशा में चलते हैं तो इसके
परिणाम भी देखने को मिलते हैं।

कई परियोजनाओं की हुई शुरुआत
सीएम ने कहा कि ढेर सारे सीवेज ट्रीटमेंट का भी यहां लोकार्पण हो रहा है। इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक
फाइनेंस का सिस्टम भी यहां लागू हो रहा है। ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों का आटोमैटिक चालान इसके
माध्यम से कट जाएगा। बहुत जल्द इसे हम सेफ सिटी से भी जोड़ेंगे, ताकि हर बेटी-बहन अपने आपको
सुरक्षित महसूस कर सके। विद्युत की आपूर्ति अनवरत बनी रहे, इसके लिए विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण के
साथ ही कई अंडरपास और सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही चिल्लन पार्क का लोकार्पण भी हो रहा है। यूपीसीडा
के माध्यम से रेडीमेड गारमेंट के लिए फ्लैटेड फैक्ट्री का शुभारंभ किया गया है।

Related

Share201Tweet126Share50Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In