Contact News Publisher
अजीबोगरीब मामला अमेरिका का है, जहां एक महिला ने केक पर अपना सीवी प्रिंट करवाकर NIKE कंपनी को भेजा है। महिला ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर शेयर किया है। महिला ने बताया कि कुछ हफ्ते पहले मैंने केक पर अपना सीवी कंपनी को भेजा था। हालांकि, ये केक खाने लायक था। महिला का कहना है कि नाइक का एक बड़ा कार्यक्रम था। इसमें कार्यक्रम में कई मेगास्टार मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि कंपनी में किसी पद के लिए भर्तियां नहीं चल रही है। महिला ने बताया कि मैं उन्हें ये बताना चाहती थी कि मैं कौन हूं।




















