• Latest
  • Trending
  • All
देश व धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणापुंज है सिख गुरुओं का बलिदान: मुख्यमंत्री

देश व धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणापुंज है सिख गुरुओं का बलिदान: मुख्यमंत्री

July 30, 2022
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

March 23, 2026

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Monday, March 23, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

देश व धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणापुंज है सिख गुरुओं का बलिदान: मुख्यमंत्री

by News Editor
July 30, 2022
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राज्य, व्यापार
0
देश व धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणापुंज है सिख गुरुओं का बलिदान: मुख्यमंत्री
525
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

गुरुनानक देव से गुरु गोबिंद सिंह तक भक्ति से शक्ति का अद्भुत संगम है सिख परंपरा: सीएम योगी
गुरु तेग बहादुर जी के 401वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राजभवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन, गुरुबानी से

आलोकित हुआ राजभवन

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के मोबाइल एप का राज्यपाल व सीएम ने किया लोकार्पण
लखनऊ, 29 जुलाई:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले सिख पंथ को समाज
के लिए महान प्रेरणा बताया है। उन्होंने कहा है कि गुरुनानक देव ने जिस विशुद्ध भक्ति धारा को प्रवाहित
किया था, जब भी देश, समाज और धर्म को जरूरत पड़ी, तो इसे क्रांति पुंज बनने में देर नहीं लगी। सिख गुरुओं
का त्याग और बलिदान हमें अपने धर्म, अपनी संस्कृति, परंपरा तथा राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने
के लिए प्रेरित करता है। 9वें सिख गुरु तेग बहादुर जी के 401वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राजभवन में
आयोजित कार्यक्रम में सिख गुरुओं के प्रति अपने श्रद्धाभाव को प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने सिख समाज के
त्याग, बलिदान की परंपरा, धर्म के प्रति समर्पण और समाज के प्रति सेवाभाव को भी नमन किया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सानिध्य में गुरु तेग बहादुर जी के 401वें प्रकाश पर्व के आयोजन पर सभी को
बधाई देते हुए सीएम ने सिख परंपरा को इतिहास में उचित स्थान न मिलने पर रोष भी जताया। उन्होंने कहा
कि आज हम मंगल ग्रह तक पहुंच रहे हैं। इंटरनेट ऑफ थिंग्स की बात हो रही है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के
साथ दुनिया काफी आगे बढ़ गई है, लेकिन हमें अपने इतिहास को भी याद रखना होगा, क्योंकि इतिहास को
भुलाकर कोई समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता। सीएम ने कहा कि सिख गुरुओं का इतिहास भारत की
गौरवशाली विजयगाथा का स्मरण कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम लोग श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन
करते हैं, तो मंदिर को स्वर्णमंडित करने वाले महाराजा रणजीत सिंह का स्मरण भी होता है। महाराजा रणजीत
सिंह, उनके वंशजों अथवा किसी सिख भाई ने कभी यह दावा नहीं किया कि हमने इस मंदिर को स्वर्णमंडित

किया है। यह कृतज्ञतापूर्ण भाव प्रेरणास्पद है।
क्या ननकाना साहिब में हो सकते हैं ऐसे आयोजन!

राजभवन परिसर में गुरुबानी पाठ से हुए आध्यात्मिक माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने सभी पराधीनता काल की
विपरीत परिस्थितियों की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने कश्मीरी पंडितों के लिए, राष्ट्र की
एकता और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान किया। गुरुओं ने हमें डरना और डराना नहीं सिखाया। अपने
स्वाभिमान के लिए लड़ना सिखाया। सिख बंधुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस
प्रकार बिना भय के उल्लास और उमंग के बीच यहां हम सभी कार्यक्रम कर रहे हैं, क्या संभव है कि ऐसा ही
कार्यक्रम ननकाना साहिब और काबुल आदि में भी हो! यह भय रहित, भेदभाव से परे समाज ही हमारे गुरुओं

की प्रेरणा है। इसकी रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा।
'साहिबजादों की स्मृति में वीर बाल दिवस' मनाना प्रेरणास्पद

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों ने देश व धर्म के लिए स्वयं का बलिदान कर
दिया था। साहिबजादों का बलिदान कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। इतिहास अगर हममें गौरव का भाव
भरता है, तो ऐतिहासिक गलतियों के परिमार्जन के लिए प्रेरित भी करता है। साहिबजादों की स्मृति में प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने 'वीर बाल दिवस' की घोषणा करके वर्तमान पीढ़ी को देश व धर्म के लिए किस भाव के साथ कार्य
करना है, उसकी एक नई प्रेरणा प्रदान की है। सीएम ने गुरुद्वारों में लंगर आयोजन को मानवता की अद्भुत
परंपरा बताते हुए गुरुमुखी लिपि को पवित्रता का प्रतीक भी कहा। विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पंजाबी
अकादमी के मोबाइल एप का लोकार्पण करते हुए सीएम ने आमजन को गुरुमुखी लिपि सीखने के लिए प्रेरित

भी किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सिख परंपरा को मानवता की महान संस्कृति कहा। उन्होंने कहा कि
गुरुओं ने हमें धर्म के प्रति आस्था, संस्कार, करुणा, सेवाभाव सहित मानवता के सभी गुणों से प्रकाशित किया

तो राष्ट्र और धर्म की रक्षा की प्रेरणा भी दी।

Related

Share210Tweet131Share53Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

March 23, 2026

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In