• Latest
  • Trending
  • All
सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत होंगे पॉवरलूम

सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत होंगे पॉवरलूम

July 29, 2022
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

March 23, 2026

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Monday, March 23, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत होंगे पॉवरलूम

by News Editor
July 29, 2022
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत होंगे पॉवरलूम
510
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना बनेगी इसका जरिया
ऊर्जा की होगी बचत, बढ़ेगा वस्त्र उत्पादन
सुधरेगी उत्पाद की गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धी होंगे दाम
29 जुलाई ,लखनऊ।
प्रदेश के हैंडलूम व पॉवरलूम चरणबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत होंगे। ऊर्जीकृत करने के साथ इनको
सोलर इनवर्टर भी दिया जाएगा। ऐसा होने से ऊर्जा तो बचेगी ही, तैयार उत्पाद ईको फ्रेंडली होंगे। साथ ही
उत्पादन की गुणवत्ता भी सुधरेगी। उत्पादन बढ़ने से दाम भी बाजार के समान उत्पादों की तुलना में प्रतिस्पर्धी

होंगे।

हैंडलूम और पॉवरलूम को सोलर पॉवर से बूस्टअप करने के लिए हथकरघा एवं उद्योग विभाग शीघ्र ही
"मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा" के नाम से एक नयी योजना शुरू करेगा। इसके लिए सभी औपचारकिताएं पूरी
कर ली गईं हैं। योजना के अमल में आने पर पारंपरिक ऊर्जा की खपत कम होगी। इससे प्रदूषण भी घटेगा।
उत्पादन लागत घटने से बुनकरों का लाभ भी बढ़ेगा। पॉवरलूमस को सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत करने के लिए बजट
में भी 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
यूपी को टेक्सटाइल हब बनाना सीएम योगी की मंशा
मालूम हो कि प्रदेश में सदियों से वस्त्र उद्योग की सम्पन्न परंपरा रही है। इस परंपरा की बुनियाद पहले
हैंडलूम और बाद में पॉवरलूम ही रहे। आज भी प्रदेश के 34 जिले हथकरघा बाहुल्य हैं। हथकरघों, हथकरघा
बुनकरों और बुनकर सहकारी समितियों की संख्या क्रमशः 1.91 लाख, 0.80 लाख और 20421 है। मऊ,
अम्बेडकर नगर, वाराणसी, मेरठ, कानपुर, झांसी, इटावा, संतकबीरनगर आदि जिले पॉवरलूम बहुल हैं। पॉवरलूम
एवं इन पर काम करने वाले बुनकरों एवं पॉवरलूमों की संख्या क्रमशः 2.58 लाख एवं 5.50 लाख हैं।
चरणबद्ध तरीके से हैंडलूम एवं पॉवरलूम को सौर ऊर्जा से जोड़ना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस मंशा के

अनुरूप होगा जिसके तहत वह उत्तर प्रदेश को देश का टेक्सटाइल हब बनाना चाहते हैं।

तीन माह में वाराणसी के 50 हजार बुनकरों को बैंक से जोड़ेगी सरकार
बुनकरों के काम मे पूंजी की बाधा न हो, इसके लिए सरकार तीन माह में वाराणसी के 50 हजार बुनकरों को
बैंक से जोड़ेगी। बैंकों से जोड़कर ही उन्हें ओडीओपी योजना के तहत अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
एमएसएमई विभाग और बैंकर्स की बैठक में यह भी तय हो चुका है कि इस बाबत जरूरत के अनुसार
औपचारिकताओं में छूट दी जाएगी। सिडबी भी इस अभियान में मदद करेगी। पहले से ही करीब 25 हजार
बुनकर हैंडलूम विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इनका फॉर्म 15 अगस्त तक अपलोड कर दिया जाएगा।
यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने के लिए उठाए गए कदम
उप्र हैंडलूम, पावरलूम, सिल्क, टेक्सटाइल एवं गारमेन्टिंग पॉलिसी -2017 के अंतर्गत 16 वस्त्र इकाइयों के पक्ष
में "लेटर आफ कम्फर्ट" जारी किये जा चुके हैं। इन इकाइयों द्वारा 196.51 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

इस निवेश से कुल 3243 व्यक्तियों को रोजगार मिला।

इसी क्रम में राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के तहत 19 हथकरघा क्लस्टरों के प्रस्ताव भारत सरकार को
स्वीकृति के लिए भेजे गये हैं। इन क्लस्टरों के विकास के लिए 25.55 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता
प्रस्तावित की गयी है। इसके प्राप्त होने पर 2591 हथकरघा बुनकर लाभान्वित होंगे।
शीघ्र आएगी नई टेक्सटाइल पॉलिसी
सरकार नवाचारों को शामिल करते हुए शीघ्र ही नई टेक्सटाइल पॉलिसी लाएगी। इसका ड्राफ्ट तैयार करके
शासन के परामर्शी विभागों को अभिमत के लिए भेजा गया है। नई पॉलिसी के क्रियान्वयन से प्रदेश में
वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में निवेश में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही अधिकारिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे

।

इसके अलावा केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की पीएम मित्र योजना के तहत हरदोई में मेगा इन्टीग्रेटेड टेक्सटाइल एवं
अपैरल पार्क की स्थापना हेतु भूमि के अधिग्रहण क कार्यवाही शुरू हो गई है । पार्क में वस्त्र इकाइयों की

स्थापना होने पर लगभग 5 लाख व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है।

नोएडा के अपैरल पार्क में होगा 3000 करोड़ का निवेश
नोएडा में अपैरल पार्क की स्थापना हेतु भूमि की व्यवस्था हो गयी हैं । इस अपैरल पार्क में 3000 करोड़ रुपये
के निवेश से लगभग 115 निर्यातोन्मुखी वस्त्र इकाइयां स्थापित की जायेंगी, जिससे लगभग 2 लाख व्यक्तियों

को रोजगार मिलने की संभावना है।

हैंडलूम एवं पॉवरलूम ही बेहद सपंन्न वस्त्र उद्योग की बुनियाद रहे हैं। इस क्षेत्र में हुनरमंद बुनकरों की भरमार
है। विडंबना यह है कि जिनके बूते बनारस की रेशमी साड़ियां देश-दुनियां में ब्रांड बनीं, वे (बुनकर) पूरी तरह से
असंगठित क्षेत्र में हैं। इसके नाते उनको उनके हुनर का वाजिब दाम नहीं मिलता। योगी सरकार उनको और
उनके हुनर को सम्मान देने के लिए उन्हें संगठित क्षेत्र में लाना चाहती है। बुनकरों की बेहतरी की सभी

योजनाओं के मूल में यही है।

Related

Share204Tweet128Share51Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

March 23, 2026

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In