Contact News Publisher
राजधानी दिल्ली में तड़के सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों को गुरुवार सुबह तब राहत मिली. पिछले कई दिनों से उमस और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था. गुरुवार तड़के सुबह से ही बादल छाए हुए थे. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. दक्षिणी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में शुरू हुई बारिश का दौर दोपहर जारी रहा.




















