Contact News Publisher
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद एक बार फिर माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है. प्रयागराज में पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई की गई है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए अतीक अहमद की संपत्ति को ढहा दिया है. जोनल ऑफिसर आलोक पांडेय ने बताया, 10 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई जा रही थी. यह जरूरत से ज्यादा साइज की है. इसे हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि माफिया और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई होगी.




















