Contact News Publisher
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के 14वें दिन हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को नेता चुन लिया गया. इस बैठक में पार्टी के सभी 255 विधायक शामिल थे. इस बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दासभी लखनऊ पहुंचे थे.लखनऊ स्थित लोकभवन में हुई विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायकों का नेता चुना गया. लोकभवन के बाहर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी योगी आदित्यनाथ के नाम के एलान पर जश्न मनाते दिखे. विधायक दल की बैठक में सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा




















