उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में बवाल शुरू हो गया है. एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. अब कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड में पार्टी चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी से खुद को निष्कासित करने की मांग कर दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है और यदि वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है. और आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो तो एक उचित उत्सव है होलिका दहन और हरीश रावत रूपी बुराई का भी इस होलिका में कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए.




















