Contact News Publisher
कभी अपने बयानों से तो कभी अपनी फिल्मों से, हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंची. यहां मंदिर में उन्होंने पूजा पाठ कर बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया. वहीं दूसरी तरफ कंगना के आने की खबर फैलते ही भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान वहां पहुंचे पत्रकारों ने कंगना से पूछा कि वो चुनाव में किस पार्टी को सपोर्ट करेंगी. जवाब में कंगना ने कहा, “जो राष्ट्रवादी है मैं उसके लिए चुनाव प्रचार करूंगी. मैं किसी पार्टी से संबंध नहीं रखती औ प्रचार में भी उसी पार्टी का सपोर्ट करूंगी जो राष्ट्रवादी है.




















