लखनऊ में सीएम योगी ने मंगलवार को कहा कि 2017 में जब निवेश की बात करते थे तो निवेशक ठहाके लगाकर हंसते थे। कुछ लोग कहते थे कि हमने 5 साल पहले ही संकल्प ले लिया है कि यूपी नहीं जाएंगे।
योगी ने कहा कि पहले माफियाराज था। कोई सुरक्षित नहीं था। हर जिले में समानांतर सरकार चलती थी। तब हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। अब कोई भी हो, दुस्साहस किया तो वह खुद अपना यमराज के यहां का टिकट काट रहा है।
दरअसल, योगी ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल लॉन्च करने लोकभवन पहुंचे थे। कार्यक्रम में 85 कंपनियों को प्रमाण पत्र और भूमि आवंटित की गई। इसके अलावा, 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी जारी की गई। ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक शेड्स और बिजनेस पार्क स्कीम की शुरुआत की गई।




















