डलमऊ रायबरेली
डलमऊ तहसील सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी उनके निस्तारण के लिए समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिया राजस्व पुलिस अवैध कब्जे एवं राशन कार्ड को लेकर विभिन्न समस्याएं आई एक फरियादी को उसके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर निर्गत किया गया।
शनिवार को डलमऊ में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पहुंचकर लोगों की फरियादें सुनी बरारा बुजुर्ग से राज सिंह के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंचकर गांव में बने आवा गमन के मार्गों को खुलवाए जाने की गुहार लगाई पूरे गुरु देवली से आई आराधना एवं रोली ने गांव के ही लोगों पर आने-जाने वाले आवागमन को अवरोध करने की शिकायत की महिलाओं का आरोप है कि विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हैं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं इस पर पुलिस पुलिस अधीक्षक ने डलमऊ कोतवाल को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया मधुकरपुर प्राचीन के धीरेंद्र सिंह ने खतौनी में गलत नाम दर्ज होने की शिकायत की। शोभवापुर पखरौली निवासी ब्रजकिशोर ने छेत्रीय लेखपाल पर अंस निर्धारण को दुरुस्त करने के लिए ₹20000 की मांग किए जाने की शिकायत की पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल ने ही उनके हिस्से की जमीन का गलत निर्धारण किया और अब सही करने की एवज में रुपए की मांग कर रहे हैं पेसी पर जा रही पूरे सेखन निवासिनी लक्ष्मी देवी व उसके बेटे से मारपीट की गई विपक्षियों ने रास्ते में घात लगाकर दोनों पर हमला बोल दिया और लहूलुहान कर दिया पीडिता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आई हुई सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया और कहा कि सभी फरियादियों की समस्याओं को समय से निर्धारित किया जाए पुलिस विभाग से आई शिकायतों के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने डलमऊ एवं गदागंज थाना प्रभारी को शिकायत है उसकी गंभीरता से लेकर निस्तारित के लिए निर्देशित किया इस मौके पर उजाला अधिकारी डलमऊ सत्येंद्र सिंह तहसीलदार मंजरी सिंह खंड विकास अधिकारी अशोक सचान सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




















