बांदा-बहराइच मार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट शिवगढ़ से कुछ दूरी पर शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसा बाराबंकी जनपद की सीमा में हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंडौली गांव निवासी अर्चना गुप्ता, शालू अपने भाई अमित के साथ बाइक से ससुराल जा रही थीं।
बताया गया कि बांदा-बहराइच मार्ग पर शिवगढ़ पुलिस चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर आगे चल रहे डंपर चालक ने सड़क पर बने गड्ढे से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अर्चना और शालू गंभीर रूप से घायल हो गईं।






















