डलमऊ रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पखरामऊ मजरे कंधरपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक युवा पति-पत्नी का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस दोहरे कांड की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय अभिनव कुमार पुत्र अरुण कुमार साहू और उनकी 23 वर्षीय पत्नी रुपाली के रूप में हुई है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे अभिनव और रुपाली रोजमर्रा की तरह अपने घर से लगभग 150 मीटर दूर स्थित खेत में गए थे। वहाँ दोनों ने मिलकर धान की बेड़ उखाड़ने खेत से वापस लौटने के बाद दोनों घर के अंदर चले गए। इसके बाद उन्होंने कमरे में चले गए जिसके कुछ ही देर बाद दोनों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लगे पंखे से लटका मिला
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है






















