यूपी के रायबरेली में सोमवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के रामपाल खेड़ा मजरे इशिया गांव की है। गांव निवासी नीरज कुमार पुत्र राम बहादुर, रोहित कुमार पुत्र दुर्गेश कुमार, मोहित पुत्र दुर्गेश, मुहाना पत्नी रामबहादुर के घर में ट्रैक्टर है। सोमवार की शाम सर्वेश पुत्र जंग बहादुर, कृष्ण पुत्र सर्वेश, शुक्ला पुत्र जंग बहादुर, सूरज, चंदा खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर मांगने नीरज के घर पहुंचे थे। इस पर नीरज और उनके परिजन ने खेत जोतने से मना कर दिया। कहा कि तुम्हारी जमीन विवादित है, इसलिए खेत जोतने नहीं जाएंगे। इसी बीच नीरज के परिवार का वीरेंद्र ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए चला गया। आरोप है कि खेत पर दूसरे पक्ष ने वीरेंद्र को शराब पिलाई। इसके बाद खेत जोतवा लिया। साथ ही परिवारीजनों के खिलाफ भड़काया। घर में जानकारी हुई तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। वीरेंद्र ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मिलकर अपने पारिवारीजनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।