Contact News Publisher
रायबरेली में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सलोन पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 71.640 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 36 लाख रुपए आंकी गई है।क्षेत्राधिकारी सलोन प्रदीप कुमार के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह और अंकित सिंह के रूप में हुई है। दोनों कमालपुर, थाना ऊंचाहार, रायबरेली के रहने वाले हैं।