डलमऊ पुलिस की खुली पोल,लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल
डलमऊ संवाददाता डलमऊ में दिनदहाड़े हुई लूसे की घटना से क्षेत्रमें दहशत का माहौल व्याप्त है, घटना की शिकायत होने के बावजूद भी डलमऊ पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। जबकि पीड़ित घटना से दहशत में है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनहा निवासी तेज बहादुर पुत्र स्व रामसुंदर के घर में सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे साधु के भेष में दो बदमाश भिक्षा मांगने घर पहुंच गए, इसके बाद घर को सुनसान प्रकार दो बदमाश घर में मौजूद तीन महिलाए नीलम पत्नी तेजबहादुर, सपना पत्नी संतोष कुमार, भगवानदेई पत्नी स्व रामसुंदर को बंधक बनाकर घर में रखें करीब 4:30 लख रुपए कीमत के सोने,चांदी के आभूषण व करीब 10 हजार रुपए नगद व एक बाइक लेकर फरार हो गए पीड़ित जब अपने घर पहुंचा तो कमरे दरवाजे बाहर से बंद थे दरवाजा खोल कर देखा तो तीनों महिलाएं अचेत अवस्था मे थी। किसी तरह तीनों महिलाओ को होश आने के बाद महिलाओं ने पीड़ित से आप बीती बताई, पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की हद तो तब हो गई जब घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद भी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नही किया। वही दिनदहाड़े हुई लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। पीड़ित ने दो व्यक्तियों पर आशंका व्यक्त करते हुए नामजद तहरीर दी है। फिर हाल पुलिस की इस निष्क्रियता से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।




















