• Latest
  • Trending
  • All
सीएम ने दी बलिया को मेडिकल कॉलेज व स्मारक की सौगात

सीएम ने दी बलिया को मेडिकल कॉलेज व स्मारक की सौगात

August 19, 2022
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

March 23, 2026

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी व साला गिरफ्तार

March 16, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर सीएम योगी सख्त

March 15, 2026
50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

March 15, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

March 12, 2026
राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

March 11, 2026
रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन-योगी

February 28, 2026
‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

‘होली पर न बिकने पाए अवैध और जहरीली शराब’, CM योगी का सख्त निर्देश

February 28, 2026
कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

कनिष शर्मा: जहाँ अनुभव मिलता है संकल्प से

February 26, 2026
रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा वाटर कूलर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

February 24, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Monday, March 23, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

सीएम ने दी बलिया को मेडिकल कॉलेज व स्मारक की सौगात

by News Editor
August 19, 2022
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
सीएम ने दी बलिया को मेडिकल कॉलेज व स्मारक की सौगात
509
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

बाहरी हिस्से में शिफ्ट होगा जिला कारागार, वर्तमान जेल को बनाएंगे

सेनानियों का स्मारक

बलिया बलिदान दिवस समारोह में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
बलिया, 19 अगस्त।
बलिया के ऐतिहासिक बलिदान दिवस के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने जिले के लिए दो बड़ी सौगातों की घोषणा की। उन्होंने
बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और जिला कारागार को बाहरी हिस्से में
शिफ्ट कर वर्तमान जिला जेल को सेनानियों का स्मारक बनाने की घोषणा की।
शुक्रवार पूर्वाह्न बलिया पुलिस लाइन में आयोजित "बलिया बलिदान
दिवस" समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
पांच साल से मेडिकल कॉलेज के जमीन मांग रहा हूं लेकिन मिल नहीं रही है।
तीन साल पहले ही यह काम हो जाना चाहिए था। जिले में मेडिकल कॉलेज के
लिए प्रतिबद्धता दर्शाते हुए सीएम योगी ने कहा कि मुख्य सचिव यहीं बलिया में
पढ़े-बढ़े हैं। आज इसी काम के लिए उन्हें साथ लेकर आया हूं। आज मेडिकल
कॉलेज की सौगात देकर जाऊंगा।
बलिदान से मिली बलिया को नई पहचान
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व व बलिया बलिदान दिवस के सुखद
संयोग पर बलिया आगमन को खुद का सौभाग्य बताते हुए सीएम योगी ने कहा
कि बलिया का अपना इतिहास रहा है। यह ऋषियों, मुनियों व क्रांतिकारियों की
भूमि है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में यहां के क्रांतिकारियों ने अपने बलिदान से
बलिया को नई पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया की धरती के लाल
अमर सेनानी मंगल पांडेय ने आजादी की लड़ाई की जो चिंगारी बैरकपुर
छावनी (मेरठ) में जलाई, वह पूरे देश के लिए प्रेरक बनी। 1942 में महात्मा
गांधी ने जब अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था तब महान क्रांतिकारी चित्तू
पांडेय की अगुवाई में बलिया ने खुद को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया। 50 हजार
की संख्या में बलिया के लोगों ने जेल पर धावा बोल दिया। तत्कालीन ब्रिटिश
प्रशासन को तमाम क्रांतिकारियों को जेल से रिहा करना पड़ा। चित्तू पांडे
जिलाधिकारी और महानंद मिश्र पुलिस अधीक्षक की भूमिका में आए। हालांकि

इसके बाद ब्रिटिश सरकार ने अनेक क्रांतिकारियों को गोलियों से भून दिया था
लेकिन बलिया ने कभी बलिदान से संकोच नहीं किया।
पूर्व पीएम स्वर्गीय चंद्रशेखर को याद किया सीएम योगी ने
बलिया बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने बलिया की माटी के लाल और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय
चंद्रशेखर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों
के लिए, लोकतंत्र को बचाने की जो लड़ाई लोकनायक जयप्रकाश जी ने शुरू की
थी उसमें चंद्रशेखर जी का योगदान अविस्मरणीय है।
भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना हो सबका संकल्प
योगी ने कहा कि 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती
आश्रम से 75 सप्ताह के कार्यक्रम को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में आगे
बढ़ाया था। अब इसे एक वर्ष और बढ़ाया गया है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर
पीएम मोदी ने सबको पांच संकल्प दिलाए हैं। इन संकल्पों के अनुरूप भारत को
विश्व की महाशक्ति बनाना ही हम सब का संकल्प होना चाहिए। आजादी के
शताब्दी महोत्सव के लिए हम सभी को पीएम मोदी के बताएं पांच संकल्पों को
साथ लेकर चलना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कहीं भी गुलामी की
निशानी ना रहे। यदि हम सभी अपने अपने क्षेत्र के कार्य का इमानदारीपूर्वक
निर्वहन करें तो कोई भी ताकत हमें इस देश को विश्व की महाशक्ति बनाने से
रोक नहीं सकती। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के संकट में जब पूरी दुनिया
पस्त थी तब भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में डटकर सामना करते हुए कोरोना
का पस्त कर दिखाया। पीएम मोदी ने आज वह स्थिति बनाई है जब आने वाले
दिनों में भारत पूरी दुनिया का नेतृत्वकर्ता होगा । उन्होंने कहा कि बीते 8 वर्षों
में देश में बिना भेदभाव सभी लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है।
एयरपोर्ट जैसा बनेगा बलिया का बस स्टेशन
सीएम योगी ने कहा कि हमें विकास के नए आयामों से बलिया को एक नई
ऊंचाई पर पहुंचाना है। इसी के तहत अनेक कार्य भी हो रहे हैं। बलिया लिंक
एक्सप्रेसवे से दो से ढाई घंटे में लखनऊ पहुंचा जा सकेगा। परिवहन मंत्री बलिया
से हैं, ऐसे में यहां के बस स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा बनाया जाएगा।
गांव-कस्बों की क्रांति ज्वाला की लिखी जाए गाथा

बलिया बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने यहां के शिक्षकों व पूर्व शिक्षकों से
अपील की कि वे यहां के गांवों, कस्बों, गलियों में फूटी क्रांति ज्वाला की गाथा
लिखें। सरकार उसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित करेगी। योगी ने कहा कि देश की
आजादी के लिए हर जाति, मत, मजहब के लोग साथ मिलकर लड़े थे। सरकार
भी इसी के अनुरूप सबको साथ लेकर चल रही है। इस अवसर पर समारोह के
संयोजक एवं प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक
कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, सांसद
वीरेंद्र सिंह, नीरज शेखर, रविंद्र कुशवाहा, विधायक केतकी सिंह, एमएलसी
रविशंकर सिंह पप्पू, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व
विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, संजय यादव आदि भी उपस्थित रहे
अमर शहीद राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जुलूस का
शुभारंभ
समारोह को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री जिला कारागार पहुंचे। यहां
उन्होंने परिसर में स्थापित अमर शहीद राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर अमर सेनानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने
बलिया बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में निकलने वाले जुलूस में शामिल लोगों को
माला पहनाकर जुलूस का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री के आत्मीय संवाद से भावुक हुए सेनानी परिजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से
मुलाकात की। मंच पर उन्हें सम्मानित किया आत्मीय संवाद कर उनका
कुशलक्षेम पूछा। बात करके यह आश्वस्ति ली कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं।
सीएम की आत्मीयता देख सेनानी परिजन भाव विह्वल हो गए। सीएम के जाने
के बाद भी देर तक उनकी सहृदयता की सराहना करते रहे।

Related

Share204Tweet127Share51Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में सुनी जनता की फरियाद

March 23, 2026

March 18, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

March 18, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In