Contact News Publisher
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है. राजा भैया ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर के यह जानकारी दी है. चुनाव से पहले इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. इससे पहले राजा भैया ने एलान किया था कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सौ से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा.




















