Contact News Publisher
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले 24 घंटे में हुई 2 लाख 20 हजार 65 सैम्पल की टेस्टिंग में 11 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं. राहत की बात ये है कि मात्र 6 जनपदों में ही नए मरीज मिले हैं. वहीं कहीं भी दोहरे अंकों में नए केस नहीं पाए गए हैं. 20 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं. गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 644 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं कल हुई कोरोना टेस्टिंग में 69 जिलों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला है. फिलहाल 186 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.




















