नई दिल्ली । बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय सिन्हा के तत्वावधान मे देश भर में जयंती सप्ताह समारोह किए जा रहे हैं ।
बता दें की इसी कड़ी में सिन्हा जी द्वारा महावड़ गाँव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, कंप्यूटर शिक्षा केंद्र, बच्चों की पढ़ाई के लिए कक्षाएं और पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। संजय सिन्हा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से हर वर्ग के अधिकारों और शिक्षा की चिंता की थी, इसलिए उनका उद्देश्य गांवों और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा और कौशल से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि कल बस्तियों में मुफ्त राशन वितरण किया जाएगा, सोमवार को मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में जरूरतमंदों को राशन बांटा जाएगा, और 14 अप्रैल को सभी ज़रूरतमंदों और अनाथालयों में भी सेवा कार्य किए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सहित दिल्ली उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में भी ज़रूरत मंद लोगों को जीवन यापन सामग्री वितरण के जा रही है । जबसे श्री संजय सिन्हा जी को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के कमान दे दी है उन्होंने पार्टी मैं एक नई जान फूँक दी है । देश हर में लोग उनके नेतृत्व में पार्टी से जुड़ रहे हैं ।






















