Contact News Publisher
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है। लाला खेड़ा मजरे माधवपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों की पहचान 55 वर्षीय छेदीलाल और उनकी 50 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मालती देवी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।






















