गोरखपुर में आज सीएम योगी के दौरे का दूसरा दिन है, सोमवार को सीएम ने घोषणा की कि प्रदेशभर में जहां कहीं भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा होगी, उसके ऊपर छत्र लगाया जाएगा। इसके साथ ही सदगुरु रविदास जी और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का सुंदरीकरण कराया जाएगा।सीएम ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की पावन जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर उनकी मूर्तियों के पास एक दिन पहले साफ-सफाई करेंगे। 14 को प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यकर्ता इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और सेल्फी लेकर पार्टी तक पहुंचाएं।सीएम योगी ने कहा कि स्थापना दिवस से 14 अप्रैल बाबा साहब की जयंती तक भाजपा ने कुछ कार्यक्रम तय किए हैं। हर दिन इन कार्यक्रमों से जुड़ना है,आज हर कार्यकर्ता भाजपा का झंडा अपने घर पर लगाया। अब तीन दिन का कार्यक्रम होगा। हर स्तर का कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पदयात्रा निकाले और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाइए।






















