Contact News Publisherपुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज भदोखर पुलिस सक्रिय थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित वांछित आरोपी क्षेत्र में देखे गए हैं. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दरियापुर अंडरपास रोड के पास घेराबंदी की और दोनों को हिरासत में ले लिया.पकड़े गए आरोपियों की पहचान भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे बल्दी मजरे सैदनपुर निवासी देशराज पुत्र स्व. द्वारिका और उसकी पत्नी फूलदुलारी के रूप में हुई है. इन दोनों पर दहेज हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था.
रायबरेली भदोखर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पकड़े गए दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया है.






















