नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने रेलवे को पत्र लिखा है. उन्होंने कोरोना काल से बंद 8 ट्रेनों को चलाने और 6 ट्रेनों के ठहराव की मांग की है. यह पत्र उन्होंने उत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा को लिखा है.
राहुल गांधी ने ट्रेन संख्या 54211-54212 अप एंड डाऊन रायबरेली-कानपुर पैसेंजर वाया उबरनी, ट्रेन संख्या 14307-14308 अप एंड डाऊन प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 54377-54378 अप एंड डाऊन प्रयागराज-बरेली पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54293-54294 अप एंड डाऊन प्रतापगढ-लखनऊ पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54254-लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर वाया अमेठी-प्रतापगढ़, ट्रेन संख्या 54255 वाराणसी लखनऊ पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54253-प्रयाग संगम-लखनऊ पैसेजर वाया अमेठी और ट्रेन संख्या 74201-74202 अप एंड डाऊन प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर को फिर से शुरू करने की मांग की है.
साथ ही ट्रेन संख्या 12183-12184 अप एंड डाऊन प्रतापगढ़ वाया भोपाल एक्सप्रेस- बछरावां, ट्रेन संख्या 15107-15108 अप एंड डाऊन के ठहराव की मांग की है. इसी तरह इंटरसिटी एक्सप्रेस- बछरावां स्टेशन पर, ट्रेन संख्या-14215-14216 अप एंड डाऊन गंगा गोमती एक्सप्रेस- हरचंदपुर स्टेशन पर, ट्रेन संख्या 14241-14242 अप एंड डाऊन, नौचंदी एक्सप्रेस-हरचंदपुर स्टेशन पर, ट्रेन संख्या-13257-13258 अप एंड डाऊन और जनसाधारण एक्सप्रेस-रायबरेली स्टेशन पर ठहराव की मांग की है. ट्रेन संख्या 22550-प्रयागराज गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ऊंचाहार जक्शन पर ऊंचाहार में ठहराव की मांग की है.
राहुल गांधी ने लेटर के माध्यम से कहा कि दरियापुर रेलवे स्टेशन एम्स से जुड़ा हुआ है, इसलिए दरियापुर स्टेशन को उच्चीकृत किया जाए. स्टेशन से गुजरने वाली सभी प्रमुख व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाए. रायबरेली-मलिकमऊ रोड पर स्थित मधुबन रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु बनाया जाए.
लालगंज-गुरूबक्शगंज-बछरावां रोड पर लखनऊ रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु बनाया जाए. रायबरेली-डलमऊ रोड पर मुराई बाग रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु बनाया जाए.
ट्रेन संख्या 54153-54154 अप एंड डाऊन रायबरेली-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर वाया ऊंचाहार को मेमू में परिवर्तन करने की घोषणा के बावजूद अभी तक परिवर्तित नहीं की गई. मेमू में परिवर्तन होने से आम जन मानस को सुविधा मिलेगी और समय बचेगा.
ट्रेन संख्या 54221-54222 अप एंड डाऊन और ट्रेन संख्या 54223-54224 अप एंड डाऊन जो रायबरेली जंक्शन से रघुराज सिंह रेलवे हाल्ट तक चलती है, मेमू में परिवर्तन होने से आम जन मानस को सुविधा मिलेगी और समय बचेगा.
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार में रेलवे आरक्षण काउंटर का समय रात 8 बजे तक किया जाए. महिलाओं के लिए शौचालय आदि की सुविधा सुनिश्चित की जाए. बछरावां-फतेहपुर वाया लालगंज रेल लाइन का निर्माण किया जाए.
रायबरेली स्टेशन को सीधे तौर पर फैजाबाद (अयोध्या) रेल मार्ग जोड़ा जाए. प्रयागराज से लखनऊ और वाराणसी-प्रतापगढ़ से लखनऊ वाया रायबरेली जो एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है, उनमें दैनिक यात्रियों के लिए अतिरिक्त कोच जोड़ा जाए.
राहुल गांधी ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि रायबरेली जिले के अंडरपास ईदगाह रायबरेली, एकौना, बरारा बुजुर्ग, पूरे लाल साहब, दरिगापुर, मझलेपुर में जल भराव के कारण आवागमन अवरूद्ध रहता है. बरसात के महीनों में अंडरपास से पूरी तरह से आवागमन ठप हो जाता है. इसे ठीक किया जाए.
रायबरेली-प्रयागराज रेलखंड में स्थित ऊंचाहार रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास रोड के निर्माण के लिए उद्घाटन शिलापट लगाया गया, लेकिन 6 महीने से अधिक होने के बाद भी काम की शुरूआत नहीं हुई है. रायबरेली-प्रयागराज रेलखंड में पूरे ठकुराईन मजरे बेला-भेला में निर्माणाधीन अंडरपास रोड की प्रगति शून्य है.
रायबरेली-वाराणसी रेलखंड में प्रेमराजपुर रेलवे क्रासिंग में निर्माणाधीन अंडरपास रोड की प्रगति शून्य है. तमाम रेलवे स्टेशन और रेलवे हाल्ट के प्लेटफार्म भूमि की सतह पर बने होने के कारण यात्रियों को चढ़ने उतरने में परेशानियां हो रही हैं.
सांसद ने रेलवे को बताया कि रायबरेली से लखनऊ के बीच दोपहर में कोई ट्रेन यात्रा की सुविधा नहीं है. रायबरेली के लालगंज में रेलकोच फैक्ट्री है और डलमऊ धार्मिक स्थल है, यदि कानपुर से कोलकाता वाया प्रयागराज तक एक नई ट्रेन चला दी जाए तो क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा.
हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे आरक्षण काउंटर खोला जाए. ग्रामीण और कस्बों में स्थित रेलवे स्टेशन, हाल्ट में बुनियादी आवश्यकताएं जैसे-पीने का पानी, शौचालय, रोशनी और बैठने की व्यवस्था का समुचित प्रबंधन किया जाए.
रेलवे स्टेशनों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ लगाया जाए. रेलवे पल्लेदार और कुली के जीवन-यापन के लिए प्रतिमाह की दर से धनराशि सुनिश्चित की जाए और उनके लिए बीमा, मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए. रेलवे पल्लेदार और कुली के लिए विश्रामालय का निर्माण कराया जाए.






















