Contact News Publisher
सलोन से रायबरेली आ रही एक प्राइवेट बस में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कम मच गया। यह घटना भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव के पास हुई, जिससे इलाके में इस घटना से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों को जैसे ही आग लगने का अंदेशा हुआ। तभी चालक ने तुरंत बस में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को रोकने की कोशिश की और बस में बैठे सभी यात्रियों को जल्दी से उतरने के लिए कहा गया। चालक की इस सतर्कता के चलते बस में बैठे यात्री समय पर रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे यह बड़ा हादसा होने से टल गया।





















